PNB में है अकाउंट और अब तक नहीं किया ये काम? तो अप्रैल में हो सकता है बंद
PNB Account Alert: अप्रैल का महीना कई बड़े फाइनेंशियल चेंज के साथ (Rule Change From 1st April) शुरू होने वाला है. ये पंजाब नेशनल बैंक के उन खाताधारकों के लिए भी अहम है, जिन्होंने अपने खाते से बीते 3 साल में कोई लेन-देन नहीं किया है
क्या आपका भी खासा पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है? अगर हां, तो फिर अप्रैल का महीना आपके लिए खास है, क्योंकि बैंक की ओर से लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है कि कुछ Bank Accounts बंद किए जा सकते हैं. ये उन ग्राहकों के खाते हैं, जिनमें बीते 3 साल से कोई लेन-देन नहीं हुआ है. पीएनबी की ओर से इस तरह के बैंक खातों को लेकर चेतावनी दी गई है, एक्टिव न कराने की स्थिति में 15 अप्रैल के बाद इन्हें क्लोज कर दिया जाएगा.



